Download Our App

Home » जबलपुर » जयलोक की खबर से डूंगा मेहगांव के ग्रामीणों को मिली राहत

जयलोक की खबर से डूंगा मेहगांव के ग्रामीणों को मिली राहत

सुधारी गई फूटी पाइप लाइन, घरों में पहुँचा साफ पानी

जबलपुर (जय लोक)
बरेला के निकट ग्राम पंचायत उमरिया क्षेत्र के ग्राम डूंगा मेहगांव में जल जीवन मिशन की भूमिगत मुख्य लाइन टूटने से नलों में पानी के साथ जीवित कीड़े आने की गंभीर समस्या जयलोक ने प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के 48 घंटों के अंदर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हरकत में आया और पाइप लाइन का सुधार कार्य शुरू किया गया। सोमवार को नालियों में फूटी पाइप लाइन को दुरुस्त किया गया। जिसके बाद अब ग्रामीणों के घरों में साफ पानी पहुँचना शुरू हो गया है। पाइप लाइन सुधार कार्य से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
नालियों के किनारे बिछाई गई पाइप लाईन काफी पुरानी हैं जिसके कारण ये मोड़ पर फूट गईं और यहां से नालों का गंदा पानी ग्रामीणों के घरों में पहुँच रहा था। ग्रामीणों द्वारा पेट से जुड़ी बीमारियों के फैलने की आशंका जताने के बाद जिम्मेदार महकमे ने स्थिति को गंभीरता से लिया। मामले का संज्ञान लेते ही अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और 5 क्षतिग्रस्त स्थल की खुदाई करवाकर फटे हिस्से की मरम्मत कराई।
नलों से गंदा पानी आना हुआ बंद
दूषित कीचड़ का प्रवेश बंद हुआ और ग्रामीणों को कीड़ेयुक्त पेयजल से तत्काल मुक्ति मिल सकी। बस्ती में घरों के बर्तनों में गंदा जल देखकर निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा था, क्योंकि इसी वितरण से भोजन पकाने और प्यास बुझाने का कार्य निर्भर था। महिलाओं ने महामारी की आशंका जाहिर करते हुए प्रशासनिक अमले से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी। निरीक्षण दल ने पाया कि नाली के समीप से गुजर रही पाइपलाइन में दरार आने से बाहरी कीचड़ अंदर खिंच रहा था। तकनीकी कर्मियों ने नए पाइप का टुकड़ा और क्लैंप लगाकर जोड़ को पूरी तरह सील कर दिया। लाइन के भीतर जमा दूषित द्रव को वॉशआउट वॉल्व खोलकर बाहर बहाया गया ताकि शुद्ध जल का प्रवाह हो सके।
अब मिलता रहेगा साफ पानी
अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर इस बात पर जोर दिया कि अब ग्रामीणों को साफ और पीने योग्य पानी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही इस व्यवस्था से जुड़े स्थानीय कर्मचारियों और पंप चालकों को तलब किया। अधिकारियों ने ताकीद की कि वितरण से पहले स्टोरेज टैंक में ब्लीचिंग और क्लोरीन का घोल निर्धारित अनुपात में अवश्य मिलाया जाए। वितरण अमले को नियमित अंतराल पर फील्ड टेस्ट किट से पानी की शुद्धता जांचने और संभागीय प्रयोगशाला से लगातार संपर्क बनाए रखने की हिदायत दी गई।

 

एक कुंए ने ले ली 4 भाईयों की जान, खेलते समय हुआ हादसा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जयलोक की खबर से डूंगा मेहगांव के ग्रामीणों को मिली राहत
error: Content is protected !!