Download Our App

Home » अपराध » ट्रिपल आईटी डीएम पर नगर निगम ने लगाया एक लाख का अर्थदंड

ट्रिपल आईटी डीएम पर नगर निगम ने लगाया एक लाख का अर्थदंड

जबलपुर (जयलोक)। डुमना नेचर पार्क की जैव विविधता व पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में नगर निगम प्रशासन ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पन एवं विनिर्माण संस्थान परिसर से डुमना नेचर पार्क क्षेत्र में पानी बहने की शिकायत मिलते ही नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया और कार्यवाही की गई। इस दौरान संस्था के ऊपर नगर निगम द्वारा 1 लाख रुपए का अर्थ दंड भी लगाया गया।

आयुक्त के निर्देश पर गई संयुक्त टीम- निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम के जल विभाग, अमृत योजना, सीवेज शाखा, स्वास्थ्य विभाग और उद्यान विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार, सिक्योरिटी ऑफिसर, हॉस्टल वार्डन एवं सिविल इंजीनियर्स की मौजूदगी में दोनों परिसरों की भौगोलिक व जल निकासी व्यवस्था की गहन पड़ताल की गई।

संवेदनशील वन क्षेत्र में गंदे पानी के बहाव को पूर्णत: रोकने के लिए नगर निगम स्वास्थ्य शाखा द्वारा संस्थान पर 1 लाख का चालान  अधिरोपित किया गया। साथ ही प्रशासनिक समन्वय से मौके पर ही ड्रेनेज व्यवस्था के सुधार कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करवा दिए गए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने अत्याधुनिक एसटीपी प्लांट और वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं।
डुमना की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव रहेंगे सुरक्षित- नगर निगम की इस त्वरित पहल से डुमना के भूजल स्रोतों, दुर्लभ वनस्पतियों और वन्यजीवों को प्रदूषण के संभावित खतरे से सुरक्षा मिलेगी। इस अवसर पर अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा,अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे।

 

ऑनलाइन सट्टे पर प्रतिबंध के बावजूद रोजाना 540 करोड़ का कारोबार?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ट्रिपल आईटी डीएम पर नगर निगम ने लगाया एक लाख का अर्थदंड

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!