Download Our App

Home » अपराध » साले ने की अपने जीजा के भाई की चाकू मारकर हत्या

साले ने की अपने जीजा के भाई की चाकू मारकर हत्या

प्रेम विवाह से नाराज था आरोपी, एक गिरफ्तार, दो फरार

जबलपुर (जयलोक)। मझगवां थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9:30 बजे तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने अपनी बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के भाई को श्मशान घाट के पास बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी पीठ और जांघ पर गहरे घाव होने के कारण मौत हो गई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मृतक का नाम गणेश वंशकार बताया जा रहा है वहीं आरोपी का नाम साहिल सहित तीन अन्य बताए जा रहे हैं। जो मझगवां के गांव नुज्जा के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि विवाद एक साल पहले प्रेम विवाह के बाद से शुरू हुआ था। जिसमें गणेश के बड़े भाई जितेन्द्र ने साहिल की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाद को देखते हुए दोनों ने गांव छोड़ दिया और जबलपुर में आकर रहने लगे। एक साल बाद भी प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाई का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बदला लेने की योजना बनाई।

मुक्तिधाम बुलाकर किया हमला

जितेन्द्र का पता ना चलने पर साहिल ने उसके छोटे भाई गणेश को निशाना बनाया और उसे धोखे से मुक्तिधाम में बुलाया यहां पहले से ही अपने साथियों के साथ खड़े साहिल ने गणेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकूओं से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ग्रामीणों ने थाने में मचाया हंगामा

बेटे की मौत से नाराज परिवार वालों और ग्रामीणों ने मझगवां थाने में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाइश देकर हंगामा किसी तरह शांत कराया। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि गणेश की हत्या करने वालों में तीन लोग शामिल हैं जबकि पुलिस का कहना है कि एक ही युवक ने उसकी हत्या की है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

मध्यप्रदेश से 36 हजार नाबालिग बच्चियाँ लापता

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » साले ने की अपने जीजा के भाई की चाकू मारकर हत्या
error: Content is protected !!