Download Our App

Home » राजनीति » दिनेश यादव को मिला बी फॉर्म, प्रदेश की अन्य सीटों के साथ जल्द हो जाएगी अधिकृत घोषणा :आज कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत

दिनेश यादव को मिला बी फॉर्म, प्रदेश की अन्य सीटों के साथ जल्द हो जाएगी अधिकृत घोषणा  :आज कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया जाना तय हो चुका है। कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें बी फार्म प्राप्त हो चुका है। बी फार्म राजनीतिक दल उस व्यक्ति को देता है जिसे वह अपने चुनाव चिन्ह और अपनी पार्टी के नाम से अधिकृत प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतरता है। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की कई ऐसी सीटें हैं जहां पर खीचतान मची हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर और प्रदेश कांग्रेस के स्तर पर यह प्रयास है कि सभी सीटों पर एक साथ घोषणा की जाए। सिर्फ जबलपुर के प्रत्याशी को ही नहीं बल्कि कुछ और सीटों पर भी जिन प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मोहर लग गई है उन्हें बी फॉर्म दे दिया गया है। सिर्फ इसकी अधिकृत रूप से घोषणा होना बाकी है।
कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने आज बुलाई गई बैठक
कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से अवसाद में चली गई थी। बड़े नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं तक सभी अवसाद में थे और हतोत्साहित थे। अब एक बार फिर कांग्रेस पूरी दमखम के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में नजर आना चाहती है।
दिनेश यादव एक ऐसा नाम है जिस पर अधिकांश लोगों का विश्वास है और अधिकांश लोगों को आपत्ति भी नहीं है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी जोर शोर से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरें और घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करें इसी उद्देश्य के साथ आज दोपहर बाद 3 बजे से शीतलपुरी  स्थित अग्रवाल बारात घर में जबलपुर शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रचारित संदेश में स्पष्ट किया गया है कि लोकसभा चुनाव में दिनेश यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रूपरेखा तय करने हेतु यह आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक के साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश यादव के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद भी हो जायेगा।
लखन घनघोरिया के नाम से भी उठाया फॉर्म
कल पूरे शहर में इस बात का हल्ला मचा था कि विधायक लखन घनघोरिया के नाम से भी लोकसभा सीट के लिए नामांकन फार्म उठाया गया है। काफी देर रात तक इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होती रही। बाद में ज्ञात हुआ कि दिनेश यादव ने अपने नामांकन फार्म के साथ विधायक लखन घनघोरिया के नाम का फॉर्म भी लिया है। संभवत लखन घनघोरिया का फॉर्म डमी उम्मीदवार के रूप में जमा किया जा सकता है। दो फार्म लेना हर राजनीतिक दल की प्राथमिकता होती है ताकि ऐतियात के तौर पर आगे यह काम आ सके।
वहीं कांग्रेस के इकलौते विधायक लखन घनघोरिया का कहना है कि जबलपुर से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव का नाम ही तय है पार्टी और हाई कमान दोनों ही इनका नाम तय कर चुके हैं सिर्फ घोषणा होना बाकी है। संभवत आज शनिवार को ही अधिकृत रूप से बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगा।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » दिनेश यादव को मिला बी फॉर्म, प्रदेश की अन्य सीटों के साथ जल्द हो जाएगी अधिकृत घोषणा :आज कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत