Download Our App

Home » Uncategorized » मध्य प्रदेश सरकार एक माह में तीसरी बार लेगी कर्ज

मध्य प्रदेश सरकार एक माह में तीसरी बार लेगी कर्ज

10 दिन पहले लिया था, 2500 करोड़ का कर्ज
ब्याज का भुगतान हर 6 माह में
भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश सरकार सितंबर में तीसरी बार बाजार से कर्ज लेने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के राज्य सरकारों के बाजार उधारी कैलेंडर के अनुसार 29 सितंबर को होने वाली नीलामी में मध्य प्रदेश 3,600 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां जारी करेगा। इसमें 1,600 करोड़ रुपये 16 से 20 वर्ष की अवधि और 2,000 करोड़ रुपये 25 वर्ष से अधिक अवधि के लिए होंगे। इससे पहले सितंबर में राज्य सरकार 2 सितंबर और 16 सितंबर को भी बाजार से उधारी ले चुकी है।
16 सितंबर को हुई नीलामी मे सरकार ने 2,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इस कर्ज में 700 करोड़ रुपये की एक किश्त 8 वर्ष की अवधि वाली प्रतिभूति के जरिए जुटाई गई थी। जिस पर 7.39 प्रतिशत वार्षिक ब्याज निर्धारित था। नई उधारी के साथ सरकार पर चालू वित्त वर्ष में बाजार से लिए गए कर्ज का बोझ और बढ़ेगा। राज्य सरकारें सामान्यत: सरकारी प्रतिभूतियां जारी कर बाजार से राशि जुटाती हैं, निर्धारित शर्तों के अनुसार इन पर ब्याज का भुगतान करती हैं। इन प्रतिभूतियों पर ब्याज का भुगतान आमतौर पर छमाही आधार पर किया जाता है।
आरबीआई के अनुसार सितंबर तिमाही में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल बाजार उधारी का अनुमान 3.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वास्तविक उधारी राज्य की जरूरत, केंद्र की मंजूरी और बाजार परिस्थितियों के आधार पर तय होती है। मध्य प्रदेश सरकार पुराने कर्ज को चुकाने और ब्याज चुकाने के लिए कर्ज ले रही है यह चिंता का विषय है।

 

मुख्यमंत्री ने अपने ही घर पर चलाई गैंती, बोले जिस घर में बचपन बीता उसे तोडऩा आसान नहीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मध्य प्रदेश सरकार एक माह में तीसरी बार लेगी कर्ज
error: Content is protected !!