Download Our App

Home » Uncategorized » आधे शहर में पानी को लेकर मचा है हाहाकार

आधे शहर में पानी को लेकर मचा है हाहाकार

सुधार कार्य ना होने से 5 दिनों से जलापूर्ति बंद

जबलपुर (जय लोक)। बारिश के सीजन में आधा शहर प्यासा है, आधा शहर पानी के लिए बूंद बूंद को तरस रहा है। जबकि यह हालात उस समय पैदा हुए है जब शहर में बारिश होने से चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। ऐसे समय में सप्ताह भर से आधे शहर को पानी नहीं मिल पाया है। इतना ही नहीं टेंकरों के माध्यम से की जा रही जलापूर्ति भी नाकाफी साबित हो रही है। जिसका सबसे बड़ा कारण रमनगरा जलशोधन संयंत्र की खराबी बताया जा रहा है।
दरअसल रमनगरा जलशोधन संयंत्र में बटरफ्लाई वाल्व के लीकेज का सुधार कार्य और बार-बार बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप हो गई है। शहर की 19 से अधिक पानी की टंकियां गढ़ा, राइट टाउन, कोतवाली, मेडिकल, मनमोहन नगर आदि क्षेत्रों की टंकियां नहीं भर पाई हैं, जिससे सप्लाई पूरी तरह बाधित है। इन टंकियों से गढ़ा, राइट टाउन, कोतवाली, मनमोहन नगर, मेडिकल, आनंद नगर और देवताल क्षेत्र समेत लगभग 50 प्रतिशत हिस्से में नलों से पानी नहीं आया है। नगर निगम द्वारा प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन लोगों की भीड़ और मांग के आगे यह नाकाफी साबित हो रहा है।

खरीदना पड़ रहा पानी
पिछले एक हफ्ते से हो रही पानी की किल्लत की वजह से लोगों को खरीदकर पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। जिसका असर एक ओर तो उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है तो दूसरी ओर पानी लाने में लगने वाले समय से उनका दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। कुछ लोगों ने गौरीघाट से कुछ ने वाटर केन खरीदकर तो कुछ लोगों ने कुआं व बोरिंग वालों से पानी मांग कर काम चलाया। नगर निगम के टैंकर भी प्रभावित क्षेत्रों में गिनती के पहुंचे।

इन क्षेत्रों में जलसंकट
रमनगरा संयंत्र से भरी जाने वाली बिडला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राइट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टेरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर और राजीव नगर, देवताल की टंकियां कई दिनों से खाली हैं।

कांगे्रस नेताओं ने उठाए सवाल
आधे शहर में हो रही पानी की किल्लत को लेकर कांगे्रस नेताओं ने निगम की इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांगे्रस नेताओं का आरोप है कि घनी आबादी वाले इलाकों में पिछले एक हफ्ते से नलों में पानी नहीं आ रहा है। दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन बड़े बड़े दावे कर रहा है इनके दावे अब झूठे साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की किल्लत की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उनका दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। कांगे्रस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम रमनगरा प्लांट के सुधार के नाम पर 8 दिनों से शहरवासियों को परेशान कर रहा है। नगर निगम ने एक दो दिनों में सुधार कार्य होने का आश्वासन दिया था लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी हालत नहीं सुधरे।

सडक़ों में उतरने की चेतावनी
पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने अब आंदोलन करने का मन बना लिया है। शांति नगर के रहवासियों और महिलाओं ने चेतवानी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सभी सडक़ पर उतर आएंगे।

ग्राइंडर से कटा हुआ था गुप्तांग, वृंदावन में जबलपुर के युवक की मौत : जाँच शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आधे शहर में पानी को लेकर मचा है हाहाकार
error: Content is protected !!