
जबलपुर (जय लोक)। परम पूज्य द्विपीठाधीष्वर जगदगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की समाराधना का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम झोतेष्वर में किया गया।

उक्त अवसर पर द्वारकाशारदापीठ जगदगुरु स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज एंव ज्योतिश्पीठाधीष्वर जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज शामिल होकर अपने गुरु की आराधना की एंव पूजन-अर्चन कर अभिषेक किया। भक्तों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा की गुरु ही सबकुछ है गुरु ही समस्त बातों का ज्ञान प्राप्त कराता है इसलिए हमें अपने गुरु मार्ग पर चलकर सच्ची निष्ठा रखना चाहिए।

उक्त अवसर पर ब्रम्हचारी सुबुद्वानंद महाराज, महामण्डलेष्वर स्वामी रामकृष्ण महाराज, विमलानदं, अरविंद मिश्रा, आनंद तिवारी, सुंदर पाडें, दीपक पांडे, शारदानदं दिवेदी अदि बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहें।

Author: Jai Lok






