Download Our App

Home » Uncategorized » एशियाड में पहली बार 2 भारतीय महिला मुक्केबाजों को गोल्ड

एशियाड में पहली बार 2 भारतीय महिला मुक्केबाजों को गोल्ड

लवलीना के बाद परवीन का गोल्डन पंच तीरंदाजी में आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर
नई दिल्ली। भारत ने एशियन गेम्स में शुक्रवार को तीसरा गोल्ड जीत लिया है। यह मेडल मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने महिलाओं की 65 ्यद्द वेट कैटेगरी में दिलाया। परवीन से 2022 एशियाड का ब्रॉन्ज डोपिंग नियमों के कारण छीन लिया गया था। परवीन से पहले लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर 75 द्मद्द का गोल्ड जीता था।
यह पहला मौका है, जब भारत की 2 महिला मुक्केबाजों ने एशियन गेम्स के एक एडिशन में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं। मैरी कॉम ने 2014 में गोल्ड जीता था। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने भी रिकर्व में गोल्ड दिलाया। इन गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली के छठे स्थान पर है। उसके पास 13 गोल्ड सहित 73 मेडल हो गए हैं। वहीं, मुक्केबाजी में 5 मेडल आ चुके हैं। इनमें 3 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

 

महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित होंगे परितोष वर्मा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एशियाड में पहली बार 2 भारतीय महिला मुक्केबाजों को गोल्ड
error: Content is protected !!