Download Our App

Home » Uncategorized » ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय

ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय

राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, धरने पर बैठे
नई दिल्ली (जयलोक)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के कई सांसद भी मौजूद रहे। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों तथा एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बडिय़ों को लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को रास्ते में पुलिस की बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी समेत कई सांसद नीति आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर विरोध जताया।
बैरिकेड पर चढ़े सपा सांसद, पुलिस से हुई नोकझोंक
विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश करते नजर आए। कुछ सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस और प्रदर्शनकारी सांसदों के बीच रास्ते को लेकर स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी। मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे सवाल उठाए। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल में भी कथित गड़बडिय़ों के दावे किए।
एसआईआर रद्द करने की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटना चाहिए और एसआईआर को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए सभी वोटों को दोबारा शामिल किया जाए और इस कथित साजिश के पीछे किन ताकतों का हाथ है, इसका पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि जिम्मेदार लोगों को बेनकाब किया जा सके। नई दिल्ली में संसद मार्ग पर इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बैरिकेड पर बैठ गईं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढक़र प्रदर्शन करने लगे।

 

 

महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से परितोष वर्मा सम्मानित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय
error: Content is protected !!