Download Our App

Home » Uncategorized » मनमोहन उद्यान को बचाने कांग्रेस भाजपा और आमजन मैदान में

मनमोहन उद्यान को बचाने कांग्रेस भाजपा और आमजन मैदान में

जबलपुर (जय लोक)। उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत आने वाले दीनदयाल चौक के पास क्षेत्र में स्थित मनमोहन नगर उद्यान जो शासकीय पैसे से विकसित हुआ जिसमें सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना योगदान दिया और आज उसे भव्य स्वरूप आम जनता की सहभागिता से प्राप्त हुआ उस पर कब्जा करने की साजिश की जा रही है। इस आरोप के साथ मनमोहन नगर उद्यान को बचाने के लिए अब कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दलों के लोगों के साथ आमजन और क्षेत्रीय नागरिक भी अब मैदान में नजर आ रहे हैं।
क्षेत्रीय लोग सबसे पहले इस समस्या को लेकर पूर्व विधायक विनय सक्सेना के पास पहुंचे। विनय सक्सेना ने क्षेत्रीय लोगों के साथ विगत दिवस इस उद्यान का निरीक्षण किया और पाया कि यहां एक यादव परिवार के द्वारा उद्यान के दरवाजों में ताला लगा दिया गया है और जबरदस्ती नोटिस बोर्ड गाडक़र अपना कब्जा प्रदर्शित करने का कार्य किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम की पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कड़ी निंदा की है। साथी ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में इस सर्वजनिक और जन भावनाओं के साथ तैयार हुए उद्यान में कब्जा होने नहीं दिया जाएगा अगर प्रशासन हरकत में नहीं आता है तो इस पूरे मुद्दे पर मुकम्मल लड़ाई लडक़र इस जीता जाएगा। विनय सक्सेना ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है और जनता के साथ ही इस लड़ाई को लड़ा जाएगा।
पूर्व विधायक बने सक्सेना ने कहा कि यहां पर गायत्री परिवार के द्वारा नवग्रह की स्थापना की गई है। क्षेत्रीय जनों ने सहयोग कर यहां पर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। कई जनप्रतिनिधियों ने इसमें अपने मध्य से पैसा देकर इसका विकास कार्य करवाया है। अब अचानक खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का रिश्तेदार बताकर कुछ लोगों के द्वारा उद्यान की भूमि को अपनी निजी भूमि बताते हुए यहां के सारे दरवाजे पर जबरदस्ती गुंडागर्दी करते हुए ताले लगा दिए गए यहां के बिजली के बोर्ड मीटर को उखाड़ के ले जाया गया। जबकि इस उद्यान का देखरेख और रखरखाव नगर निगम के द्वारा किया जाता है। नगर निगम की ओर से यहां पर कई सालों से चौकीदार भी तैनात है।
40 साल से देख रहे उद्यान ही बना है-पवन तिवारी
भाजपा नेता पवन तिवारी ने भी इस मुद्दे पर क्षेत्रीय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उद्यान की भूमि को बचाने के लिए मोर्चा खोल दिया है।
कल बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने यहां पर प्रदर्शन कर हाथों में दफ़्ती लेकर विरोध दर्ज कराया। आज सुबह भी उद्यान के बाहर बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने एकत्रित होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है जिसे जल्द ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भेजा जाएगा।
इसी क्रम में कल 9 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 7:30 से मनमोहन नगर मुख्य मार्ग में मानव श्रृंखला बनाकर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रीय निवासी महेंद्र नाहर , गुलाब चौकसे, सुरेश सोनी, जेपी अग्रवाल, पवन तिवारी, अशोक शर्मा, शैलेंद्र गौतम, नवल गुप्ता, गोपी चौबे, राकेश यादव, चंदूलाल शर्मा, रघुवीर सोनी, सुशील सोनी और भी सभी सहयोगी साथी अभियान में उपस्थित रहे।
विश्वनाथ दुबे के समय से निगम ने कराए हैं यहां विकास कार्य
मनमोहन नगर उद्यान के विकास कार्यों के संबंध में यह जानकारी भी सामने आई है कि पूर्व महापौर विश्वनाथ दुबे के कार्यकाल के समय इसकी बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य किया गया था उसे समय क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती राजमती जैन थीं। बाद में पूर्व विधायक शरद जैन, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, वर्तमान विधायक अभिलाष पांडे ने भी अपने मद से यहां पर विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाये है। नगर निगम ने यहां पर पानी की टंकी का निर्माण भी किया। अब अचानक खुद को रसूखदार बताने वाले लोगों ने गलत दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय प्रक्रिया के तहत कोई आदेश हासिल कर इस पर अपना कब्जा दावा करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

 

खाट पर सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मनमोहन उद्यान को बचाने कांग्रेस भाजपा और आमजन मैदान में
error: Content is protected !!