
कामकाज हुआ प्रभावित, सरकार और राजस्व अमले के बीच बढ़ा टकराव
जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश में ‘स्वामित्व योजना’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही मुफ्त रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब सरकार और राजस्व अमले के बीच टकराव का कारण बन गई है। इसी कड़ी में पटवारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। आज पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही। जिससे प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
पटवारियों ने स्पष्ट किया है कि वे इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी ‘पर्सनल आईडी’ इस्तेमाल कतई नहीं करेंगे। पटवारियों ने सरकारी कामकाज के सभी आधिकारिक व्हाट्सएप गु्रप भी छोड़ दिए हैं। इस कारण स्वामित्व योजना के शिविरों सहित सीमांकन, नामांतरण और जाति-आय प्रमाणपत्रों के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में 17 पटवारी निलंबित 164 को नोटिस
मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जबलपुर जिले में अनुशासनहीनता और काम ठप करने के चलते 17 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 164 को नोटिस जारी किए गए हैं। पटवारी ‘स्वामित्व योजना’ के तहत व्यक्तिगत आईडी और डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल तथा दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतरे हैं।

कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी, विस क्षेत्रों में जमीनी ताकत परखेगी पार्टी





