Download Our App

Home » Uncategorized » शमीम कबाड़ी मामले में नागपुर तक पहुँची पुलिस की जाँच

शमीम कबाड़ी मामले में नागपुर तक पहुँची पुलिस की जाँच

कैसे बने दस्तावेज, किसने की मदद, हर बिंदु पर हो रही पूरी पड़ताल

जबलपुर (जयलोक)। 2 साल पहले खजरी खिरिया बाईपास के पास एक कबाडख़ाने में हुए भीषण बम विस्फोट में एक व्यक्ति की जान और सेना का विस्फोटक फटने की घटना से पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान जबलपुर की ओर केंद्रित हुआ था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी भी इस घटनाक्रम की जाँच करने के लिए जबलपुर आई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी वर्तमान में फर्जी पासपोर्ट के मामले में पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से रिमांड में लिया है और विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की यह आँच अब जाँच के रूप में नागपुर तक पहुँच गई है।सूत्रों के अनुसार जबलपुर पुलिस का एक दल नागपुर पहुँचा है और वह इस बात की जाँच कर रहा है कि पासपोर्ट जैसे संवेदनशील महत्वपूर्ण दस्तावेज में शमीम की पत्नी और माँ का नाम कैसे बदल गया। इस कार्य में किसने उसका साथ दिया। किसने फर्जी दस्तावेज बनाए कार्यालय में कैसे काम हुआ इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही।
एटीएस और आईबी की टीम भी कर रही पूछताछ- शमीम कबाड़ी के पुलिस की गिरफ्त में आ जाने के बाद एटीएस और आईबी भी आरोपी से पूछताछ कर रही है। जाँच एजेंसियों के पास कई प्रकार की गोपनीय जानकारियाँ उपलब्ध है जिसकी पुष्टि के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कल जबलपुर पुलिस का एक दल नागपुर पहुँच चुका है और विभिन्न बिंदुओं पर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में भी जानकारी एकत्रित करने के लिए जाएगी और जमा किए गए दस्तावेज की भी प्रति माँगी जाएगी।पासपोर्ट बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ है और इनके निर्माण में किसने मदद की किस प्रकार से यह फर्जी दस्तावेज तैयार हुए इन सब बातों पर पुलिस जाँच करेगी।25 अप्रैल 2024 को शमीम कबाड़ी के कारख़ाने में भीषण बम विस्फोट हुआ था इस विस्फोट में वहां कार्य कर रहे दो मजदूर भोलाराम और खलील की मौत हो गई थी विस्फोट इतना भीषण था कि एक मृतक के शरीर के तो चिथड़े-चिथड़े उड़ गए जो मिले ही नहीं। जाँच कर रही सुरक्षा एजेंसियों को और पुलिस को पूरी उम्मीद है कि आरोपी शमीम से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियों का खुलासा होगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बंद कमरे में पूर्व सीएम दिग्विजय ने की चर्चा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शमीम कबाड़ी मामले में नागपुर तक पहुँची पुलिस की जाँच
error: Content is protected !!