Download Our App

Home » Uncategorized » भंडारे के विवाद में घायल पारस की मौत

भंडारे के विवाद में घायल पारस की मौत

परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। रांझी के आजाद नगर में रविवार को हुए विवाद में घायल पारस यादव की देर रात मौत हो गई। पारस की मौत से परिवार और क्षेत्रीय जनों में गुस्स भडक़ उठा और उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए आक्रोशित लोगों को कार्रवाही का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आजाद नगर में चल रहे भंडारे के दौरान उपजे विवाद में पारस यादव सहित अन्य लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल भेजा था। मेडिकल में पारस की हालत नाजक बनी हुई थी। इलाज के दौरान सोमवार रात पारस की हालत बिगड़ते चली गई और उसकी मौत हो गई है। इधर, पुलिस ने मामले में आरोपी समीर वंशकर, रोहित, यश, छोटू सहित अन्य दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लाठी और चाकू बरामद कर लिया है।
ये था मामला – रविवार को पुराने वाहन धीरे चलाने को लेकर पहले यह विवाद हुआ, फिर मामला भंडारा टैक्स में बदल गया। जिसमें चार युवक दबंगई करते हुए पांच हजार रूपए मांग रहे थे। जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो लाठी और चाकुओं से हमला कर दिया था। दुर्गा मंदिर मरघटाई के पीछे आजाद नगर गोकलपुर में भंडारा चल रहा था।
वह अपने साथी गंगा ठाकुर व बबलू तिवारी के साथ मंदिर के सामने रोड पर खड़ा था। तभी समीर वंशकार का लडक़ा यश अपनी बुलट गाड़ी से तेजी से निकला। भंडारा चलने से हम लोगों ने गाड़ी धीरे चलाने के लिये कहा। इसी बात पर यश वंशकार बोला कि हमारी मर्जी है, चाहे जैसे चलायें कहकर चला गया। कुछ देर बाद समीर वंशकर अपने साथी रोहित, यश व छोटू के साथ आकर बोला कि अगर मोहल्ले में कार्यक्रम करना तो टैक्स के रूप में 5 हजार रूपये की मांग करने लगा था।
रूपये देने से मना किया तो चारों अपशब्द करते हुए डंडा से हमला कर दिया था। मौके पर उसकी पत्नी भारती एवं बेटा सहित मोहल्ले के पप्पू बर्मन, अनुज कोल, मंजू गोटिया, मानसी गोटिया, नीलेश झारिया, राजेश ठाकुर, पारस यादव, सुमित नाहर एवं अन्य लोग बीच बचाव करने लगे थे। समीर ने चाकू से हमलाकर पप्पू बर्मन, अनुज कोल को चोट पहुंचा दी थी। यश, रोहित एवं छोटू लाठी डंडा से तथा ईंट फेंककर मारे थे। इससे पत्नी, बेटा, पप्पू बर्मन, अनुज कोल, मंजू गोटिया, मानसी गोटिया, नीलेश झारिया, राजेश ठाकुर, पारस यादव, सुमित नाहर को भी चोटें आईं थीं।

 

आस्था के नाम पर डीजे का आतंक अब प्रशासन करेगा कार्रवाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भंडारे के विवाद में घायल पारस की मौत
error: Content is protected !!