
पूर्व महापौर प्रभात साहू की उपस्थिति में शिक्षा के लिए दोनों बहनों ने दी 50 हजार की सहायता
जबलपुर (जयलोक)। जिला साहू समाज ने जबलपुर में एक उम्दा सामाजिक मिसाल पेश की है। सामज के शिक्षा सहायता कोष द्वारा माता-पिता को खो चुकी दो छात्राओं की शिक्षा में सहयोग के लिए सराहनीय पहल की गई।
समाज की ओर से स्वर्गीय संदीप साहू की पुत्रियों समृद्धि साहू (कक्षा 11वीं) एवं सृष्टि साहू (कक्षा 5वीं) को स्कूल फीस के लिए 25,000-25,000, कुल 50,000 की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गई।ग्रीन सिटी, जबलपुर निवासी दोनों छात्राओं के माता-पिता का निधन हो चुका है। ऐसे कठिन समय में उनकी पढ़ाई निबाज़्ध रूप से जारी रहे और उनके भविष्य को संवारने में सहयोग मिल सके, इसी उद्देश्य से जिला साहू समाज ने यह सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक पूर्व महापौर प्रभात साहू ने कहा कि यह साहू समाज की सराहनीय पहल है। जरूरतमंद एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है। ऐसे प्रयासों से बच्चों को आगे बढऩे का अवसर मिलता है और समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। इस दौरान जिला साहू समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष डी.के. साहू, प्रचार मंत्री राज साहू, शिक्षा सहायता कोष के अध्यक्ष सुबोध साहू तथा सदस्य रवि साहू, प्रीतम लाल साहू एवं डॉ. निशा साहू उपस्थित रहे।





