Download Our App

Home » Uncategorized » गोली चलाने वाले बदमाशों की पुलिस ने निकाली अकड़

गोली चलाने वाले बदमाशों की पुलिस ने निकाली अकड़

आरोपियों का निकाला जुलूस

जबलपुर (जयलोक)। शराब पीने के लिए रूपये ना देने के विवाद पर कछियाना में एक युवक पर गोली चलाने वाले बदमाशों के उस वक्त पसीने छूट गए जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बीच बाजार से उनका जुलूस निकाला। आरोपियों को पुलिस ने महाराजपुर बाइपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी कट्टा, पिस्तौल और दो चाकू भी बरामद किए हैं।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे तरुण मृगे कछियाना साहू गली में था, तभी मोहल्ले के ही तीन युवक सत्यम साहू, सत्यादित्य सिंह और वीरू शराब के नशे में पहुंचे। वे तरुण से शराब पीने के लिए पैसों की माँग करने लगे। जब तरुण ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो तीनों ने विवाद करते हुए उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, मौके पर गोली भी चलाई। गोली तरुण के घुटने में लगी थी। इसके साथ ही आरोपियों ने उस पर चाकू से भी कई वार किए और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने महाराजपुर बाईपास से सत्यम, सत्यादित्य और वीरू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस ने आरोपियों को जुलूस निकाला और जनता का विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है।

 

केंट में अपराध के खिलाफ विधायक अशोक रोहाणी का कड़ा कदम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गोली चलाने वाले बदमाशों की पुलिस ने निकाली अकड़
error: Content is protected !!