Download Our App

Home » Uncategorized » नशे पर जबलपुर पुलिस का मजबूत प्रहार

नशे पर जबलपुर पुलिस का मजबूत प्रहार

एक करोड़ 30 लाख कीमत का 9 क्विंटल गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गठित की है पृथक टीम, सामने आ रहे परिणाम

जबलपुर (जयलोक)। गोसलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-एनएच 30 पर एक पार्सल कंटेनर से करीब 8.5 क्विंटल (871 किलो) गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए इस अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख बताई जा रही है। यह कार्रवाही मुस्करा मोड़  के पास की गई जिसमें पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ा। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए पार्सल कंटेनर का इस्तेमाल किया था।
गांजे को 28 बोरियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस की इस संयुक्त रेड में कंटेनर के ड्राइवर और क्लीनर सहित दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह गैंग उड़ीसा के जंगलों से गांजे की यह बड़ी खेप लेकर आ रही थी, जिसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में सप्लाई किया जाना था।

 

केंट में अपराध के खिलाफ विधायक अशोक रोहाणी का कड़ा कदम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नशे पर जबलपुर पुलिस का मजबूत प्रहार
error: Content is protected !!