
मित्रसंघ और नगर निगम का 1 नवंबर को भव्य समारोह
जबलपुर (जयलोक)। नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था मित्र संघ द्वारा 1 नवंबर रविवार को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर 8500 से अधिक निबंध लेखन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने प्रांगण में 3:45 बजे से आयोजित किया जा रहा है। लगातार सातवें वर्ष जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम जबलपुर तथा मेगा माइंड के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में इस वर्ष 8500 से अधिक स्कूली बच्चों ने सहभागिता कर निबंध लेखन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा छठवीं से आठवीं तक गु्रप ए में संस्कारधानी का विकसित स्वरूप नगर निगम की भूमिका स्वच्छता के नए आयाम, इस विषय पर निबंध लिखे गए। इसी तरह कक्षा नवमी से 12वीं तक गु्रप बी में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश की उन्नति एवं वैश्विक प्रभाव इस विषय पर निबंध लिखे गए। इस प्रतियोगिता में दोनों गु्रप के विजेताओं को बड़ी राशि के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 3100 रुपए का दोनों गु्रप में दिया जाएगा। इन पुरस्कारों के अलावा शाला स्तर पर प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। अच्छा प्रयत्न करने वाले 1500 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वाधिक प्रतिभागियों वाले दोनों ग्रुप के सात-सात स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा। महापौर द्वारा दोनों गु्रप के विजेताओं को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
क्विज प्रतियोगिता भी होगी – पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति, महापुरुषों का जीवन और जबलपुर का इतिहास एवं विकास विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश से रहेंगे तथा अध्यक्षता महापौर जगत बहादुर से अन्नू द्वारा की जाएगी।





