Download Our App

Home » Uncategorized » बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई यात्री बस से 7.158 किलो गांजा बरामद

बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई यात्री बस से 7.158 किलो गांजा बरामद

सिवनी से बरगी आ रही बस में गांजे की तस्करी करते 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.40 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

जबलपुर (जयलोक)। बरगी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस से गांजा परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, खरीद-फरोख्त एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 31 अक्टूबर 2026 को बरगी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी की ओर से बरगी आ रही पवन बस में एक युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सफर कर रहा है।सूचना मिलते ही थाना बरगी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ एनएच-34 स्थित सागर ढाबा के पास घेराबंदी कर बस को रुकवाया। तलाशी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को बस से उतारकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।
आरोपी की पहचान दीपक वर्मन पिता सरमन वर्मन, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 1265, शासकीय क्वार्टर के पीछे, प्रेम सागर झंडा चौक, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके गहरे नीले रंग के पि_ू बैग एवं प्लास्टिक की पन्नी में भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे चार पैकेट बरामद हुए। पैकेट खोलकर जांच करने पर उनमें गांजा पाया गया।पुलिस ने कुल 7 किलो 158 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये है, जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: इस कार्रवाई में थाना बरगी से निरीक्षक नीलेश दोहरे, उनि अनिल कुमार, सउनि सोमनाथ अहिरवार, प्रआर 1613 होमलाल, आरक्षक 502 राजेश मेहरा, आरक्षक 2640 सुधीर कुमार सिंह, आरक्षक 856 चंद्रशेखर सहित क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

मित्रसंघ की निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण आज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई यात्री बस से 7.158 किलो गांजा बरामद
error: Content is protected !!