Download Our App

Home » Uncategorized » प्रशांत और जागृति की हत्या करने में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

प्रशांत और जागृति की हत्या करने में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। बेलखेड़ा के गुबराकलां के पास कार की टक्कर मारकर की गई युवक- युवती की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। वहीं पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए जो चौकाने वाले थे। दरअसल यह पूरी हत्या की योजना कोई बड़े विवाद नहीं बल्कि छोटे विवाद को लेकर बनाई गई। मामूली सी बात को लेकर रिश्ते में भाई लगने वाले दो भाई जान के दुश्मन बन गए। बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि बेलखेड़ा के गुबराकलां गांव के पास शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल में सवार युवक प्रशांत लोधी और युवती जागृति को एक कार ने टक्कर मारी थी। जिससे दोनों की मौत हो गई, आरोपी कार को वहीं छोडक़र फरार हो गए। कार के नम्बर प्लेट के आधार पर जाँच की गई तो कार क्रमांक एमपी 20 सीई 9644 बेलखेड़ा के रजौला गांव की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही थे। आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट में खेत की मिट्टी पोती थी ताकि नम्बर किसी को दिखाई ना दे सके।।
राजेन्द्र हिरासत में
पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र को हिरासत में ले लिया है वहीं मुख्य आरोपी अनिल अब तक फरार है। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि अनिल और प्रीतम दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं। दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चला आ रहा है हालांकि विवाद की वजह कोई बड़ी नहीं हैं। लेकिन इस विवाद ने दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ा दी और अनिल ने प्रशांत की हत्या करने की योजना बना ली। इसी योजना के तहत जब प्रशांत अपनी दोस्त के साथ सडक़ किनारे खड़ा था तभी उसने दोनों को कार से टक्कर मारकर जान ले ली।
प्रेम प्रसंग की भी आशंका !
इस मामले में त्रिकोण प्रेम प्रसंग भी हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।
पुलिस आपसी मनमुटाव को हत्या की वजह मान रही है। जबकि आरोपियों के करीबियों का कहना है कि मुख्य आरोपी अनिल युवती का पसंद करता था। वह युवती का प्रशांत से बात करना पसंद नहीं करता था। जिसे हत्या की वजह माना जा रहा है।
इनका कहना है
एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
आशुतोष द्विवेदी,
एसडीओपी पाटन

पूर्व कप्तान सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री, बच्ची से सुना भजन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रशांत और जागृति की हत्या करने में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!