Download Our App

Home » Uncategorized » कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत गोसलपुर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का लिया जायजा

जबलपुर (जयलोक)। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों एवं संस्थानों का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गोसलपुर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, एसडीएम ज्योति परस्ते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसलपुर की नई बिल्डिंग का किया निरीक्षण- कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसलपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के टीकाकरण की नियमित निगरानी के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि एक वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए किस प्रकार ट्रैकिंग की जा रही है। उन्होंने सभी बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग का भी जायजा लिया।
आंगनवाड़ी केंद्र कछपुरा में बच्चों से की बातचीत- इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कछपुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने की क्षमता एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों से चित्रों और शैक्षिणक वस्तुओं के संबंध में सवाल पूछे। बच्चों द्वारा दिए गए जवाबों और पढ़ाने के तरीके की सराहना करते हुए उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को इसी तरह रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
निर्माणाधीन तहसील भवन पोंडा का लिया जायजा- कलेक्टर ने सिहोरा मझौली रोड स्थित ग्राम पोंडा में निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार, सडक़ के लेवल,आवागमन की व्यवस्था, कोर्ट रुम का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्मार्ट क्लास और प्रयोगात्मक लैब का किया निरीक्षण- इसके बाद कलेक्टर ने सिहोरा स्थित नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ स्मार्ट क्लास और प्रयोगात्मक लैब का भी जायजा लिया। उन्होंने भवन के पिुनिशिंग वर्क को शीघ्र पूरा करने तथा विद्यालय को जल्द ही शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन का भी किया निरीक्षण- कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय के सामने निर्माणाधीन जनपद पंचायत की नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

पेट में अंदर नशीला पदार्थ छिपाकर लाया भारत, एयरपोर्ट पर पकड़ाया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!