Download Our App

Home » Uncategorized » उड़िया मोहल्ले में भिड़े दो गुट

उड़िया मोहल्ले में भिड़े दो गुट

जमकर चले पत्थर

ओमती थाने तक पहुँचा हंगामा देर रात तक चला विवाद

जबलपुर (जयलोक)। ओमती थाना क्षेत्र स्थित भरतीपुर के झूलेलाल मंदिर के पास वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हुआ। इस झड़प में उडिय़ा और सोनकर समाज के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। देर रात तक हंगामा जारी रहा। इसी बीच एक पक्ष ओमती थाना पहुँच गए और वहां दूसरे पक्ष पर कार्रवाही की। बताया जा रहा है कि एक घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद बड़े संघर्ष में बदल गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। स्थानीय लोगों और रिपोट्र्स के अनुसार मौके पर फायरिंग और पटाखा बम चलने की बात भी सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घायल और थाने में हंगामा। इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ओमती थाने पहुंचकर घेराव व हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस प्रशासन की कार्रवाई- सूचना मिलते ही सीएसपी सोनू कुर्मी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने फरियादी पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो फुटेज और बम चलने के दावों की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।
क्षेत्र में लगे अवैध कारोबार के आरोप  – स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध नशे का कारोबार बेखौफ  संचालित हो रहा है। उनका कहना था कि नशे के कारोबार से जुड़े सिंडिकेट और असामाजिक तत्वों के कारण आए दिन विवाद और हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सीएसपी के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें आज सुबह तक लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों पक्षों पर एक दूसरे के ऊपर बमबाजी एवं फायरिंग का आरोप लगाया है। घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसकी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही कुछ वायरल वीडियो भी पुलिस की जांच का विषय है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

https://jailok.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » उड़िया मोहल्ले में भिड़े दो गुट
error: Content is protected !!