Download Our App

Home » Uncategorized » मुश्किल में करीना कपूर अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस, भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट पहनने पर विवाद

मुश्किल में करीना कपूर अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस, भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट पहनने पर विवाद

भोपाल  (जयलोक)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
हफीज का आरोप है कि करीना ने अपने पोस्ट में जो पेंडेंट पहना है, वह भोपाल की पूर्व रियासत के शाही परिवार की करीब 400 साल पुरानी धरोहर है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं, इसलिए इसे फैशन एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है।  हफीज ने अपने वकील जफर के माध्यम से भोपाल कोर्ट के जरिए यह कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि करीना के पहनावे या उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कलगी (प्लूम) को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पेंडेंट का इस तरह इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने विरोध जताया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि यह पेंडेंट भोपाल की तत्कालीन शासक शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने धार्मिक उद्देश्य और इबादत के लिए बनवाया था।

 

 

 

दीपावली पर 5 हत्याओं के पीछे की कहानी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मुश्किल में करीना कपूर अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस, भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट पहनने पर विवाद
error: Content is protected !!