
जबलपुर (जय लोक)। अंधमूख बायपास पर आज वाहनों की लंबी लाइन नजर आई। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर में लंबा जाम लग गया। हालांकि जाम किन कारणों से लगा यह पता नहीं चल पाया है। वहीं जाम की सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस के जवान मौके पर पहुँचे हैं। दोपहर में जाम के समय ट्रकों और कई बड़े वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक जाम से वाहन चालक परेशान थे।





