Download Our App

Home » Uncategorized » शातिर बदमाश कंजा पर पुलिस का शिंकजा

शातिर बदमाश कंजा पर पुलिस का शिंकजा

जबलपुर (जयलोक)। शातिर बदमाश बालकिशन उर्फ पप्पू कंजा पर आखिरकार पुलिस ने अपना शिकंजा कस ही लिया। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है। आरोपी लार्डगंज थाने के एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी लंबे समय से फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि 9 नवंबर को हर्षित अग्रवाल पर अपने साथियों के साथ पप्पू कंजा ने जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार था।

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बालकिशन उर्फ  पप्पू कंजा को घर से दबोचा।

 

विधानसभा सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हो-राहुल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शातिर बदमाश कंजा पर पुलिस का शिंकजा
error: Content is protected !!