
विनोद गोटिया बने अनुशासन समिति के सदस्य, वही अखिलेश जैन को प्रदेश वित्तीय समिति की सदस्यता
जबलपुर (जय लोक)। शहर के दो भाजपा नेताओं को भाजपा प्रदेश स्तरीय समिति में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें विनोद गोटिया को अनुशासन समिति का सदस्य और अखिलेश जैन को प्रदेश वित्तीय समिति की सदस्यता दी गई है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवी की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश अनुशासन समिति की घोषणा की है। प्रदेश अनुशासन समिति में उद्योग विभाग के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल रघुवंशी को संयोजक एवं मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, अभय चौधरी, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक विष्णु खत्री को सदस्य बनाया गया है।

अखिलेश जैन बने प्रदेश वित्त समिति के सदस्य
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश वित्त समिति की घोषणा की है। प्रदेश अनुशासन समिति में केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप को संयोजक एवं विधायक मधु वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को सदस्य बनाया गया है।




