मधुबनी
मधुबनी में एक निर्दयी युवक ने अपनी पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर कर कैंप कर रही है। हत्यारे का यह रूप देखकर दो बच्चों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव की है। पुलिस हत्यारे को अबतक पकड़ नहीं सकी है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आयी है। हत्या का आरोपी दरभंगा के सदतपुर थाना के अवाम गांव का निवासी बताया जाता है। उसने ससुराल में इस घटना को अंजाम दिया।
ससुराल में आकर सोये हुए अपनों को मार डाला- हत्या के आरोपी का नाम पवन महतो है। पवन की पत्नी पिंकी अपने पति से झंझट के बाद कुछ महीनों से अपने मायके झंझारपुर के सुखेत गांव में रह रही थी। पति से उसका विवाद खत्म नहीं हुआ। पुलिस को अबतक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पवन महतो किसी को साथ लेकर ससुराल पहुंचा था। यहां उसने सोयी अवस्था में अपनी सास प्रमिला देवी (59 वर्ष) और पत्नी पिंकी (26 वर्ष) के साथ चार साल की बेटी प्रिया और छह महीने की बेटी प्रीति को कुंच-कुंच कर मार डाला। पुलिस ने घटनास्थल पर लहू से सने जांता (अनाज पीसने वाले पत्थर) और लकड़ी के उसके हैंडल को बरामद किया है।
युवक ने दो बच्चों के साथ पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट : दो बच्चों ने छिपकर बचाई अपनी जान
Post Views: 261
RELATED LATEST NEWS
महाराष्ट्र और झारखंड में भी ‘आप’ लड़ेगी चुनाव ?
October 17, 2024
5:05 pm
हीरे से लेकर सोने तक का भंडार मोहन सरकार ने बनाया तगड़ा प्लान, माइनिंग से चमकेगी एमपी की किस्मत
October 17, 2024
5:03 pm
Top Headlines
8 फीट के मगरमच्छ ने किया पार्क के तालाब पर कब्जा, देखिये वीडियो
October 17, 2024
11:24 pm
जबलपुर जय लोक। जिले के अंतर्गत प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा और उनके सुबह घूमने के उद्देश्य से बनाए गए
8 फीट के मगरमच्छ ने किया पार्क के तालाब पर कब्जा, देखिये वीडियो
October 17, 2024
11:24 pm
महाराष्ट्र और झारखंड में भी ‘आप’ लड़ेगी चुनाव ?
October 17, 2024
5:05 pm
हीरे से लेकर सोने तक का भंडार मोहन सरकार ने बनाया तगड़ा प्लान, माइनिंग से चमकेगी एमपी की किस्मत
October 17, 2024
5:03 pm
विकास कार्य की प्रार्थना लेकर माँ नर्मदा तट पर पहुँची पार्षद
October 17, 2024
4:38 pm
मधुमक्खी भगाने के लिए जलाई गई आग से हुआ हादसा : बरेला में 51 फुट ऊँची महाकाली की प्रतिमा में लगी आग
October 17, 2024
4:25 pm