Download Our App

Home » राजनीति » वे सबको कह रहे, ये मेरी मम्मी की सीट है, राहुल पर पीएम मोदी ने कसा तंज

वे सबको कह रहे, ये मेरी मम्मी की सीट है, राहुल पर पीएम मोदी ने कसा तंज

रांची। पांचवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में चुनाव प्रचार किया। जमशेदपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को घेरा। उन्होंने झामुमो पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो जैसी पार्टियों ने झारखंड को हर मौके पर लूटा है। रायबरेली से चुनाव लडऩे के राहुल गांधी के फैसले पर भी पीएम मोदी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे सबको यह कह रहें कि ये (रायबरेली) उनकी मम्मी की सीट है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और झामुमो वालों को विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम है। इनका तरीका है- झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो, इधर भी बोलो-उधर भी बोलो। इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे, उसे छीनेंगे, एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण छीनेंगे, मोदी जी को रोज नई-नई गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते हैं। कांग्रेस और झामुमो जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लडऩे पर पीएम मोदी ने कसा तंज
लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल के रायबरेली से चुनाव लडऩे के फैसले पर पीएम मोदी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लडऩे रायबरेली गए हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है। कोई आठ साल का बच्चा स्कूल में पढऩे जाता है, तब भी वो ये नहीं कहता है कि ये मेरे पापा का स्कूल है, भले ही उसके पापा वहां पढ़े हों। ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों का वसीयतनामा लिख रहे हैं। ऐसी परिवारवादी पार्टियों से झारखंड को बचाकर रखना है।
कांग्रेस पर साधा निशाना- पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के उद्यमियों को अपना दुश्मन मानने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,  उनके नेता खुलेआम कहते हैं, जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते, हम उन पर हमला करते हैं। यानी कांग्रेस और झामुमो जैसे दलों को देश के उद्योगों से मतलब नहीं है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » वे सबको कह रहे, ये मेरी मम्मी की सीट है, राहुल पर पीएम मोदी ने कसा तंज

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket