Download Our App

Home » Uncategorized » ट्रेन से फिसला युवक का पैर, आरपीएफ के जवान ने बचाई युवक की जान

ट्रेन से फिसला युवक का पैर, आरपीएफ के जवान ने बचाई युवक की जान

जबलपुर (जयलोक)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। आगरा जा रहे बड़े भाई को छोडऩे आया छोटा भाई उस वक्त फिसल गया जब टे्रन चलने की सूचना हुई। युवक को ट्रेन के नीचे आते देख ड्यूटी पर आरपीएफ के तैनात भाग सिंह ने तत्काल युवक का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर प्लेटफार्म पर लाया जिससे उसकी जान बच सकी। इस घटना में युवक को मामूली सी चोट पहुँची हैं।  बताया जा रहा है कि  माँ बेटे का नाम संगीता और सोनू है। सोनू रविवार को अपनी माँ के साथ रेलवे स्टेशन पहुँचा था। रविवार को उसका बड़ा भाई बद्री रायपुर जा रहा था। त्रिमूर्ति नगर निवासी संगीता और सोनू बद्री को ट्रेन में बैठाकर कुछ देर उससे बातें करने लगे। तभी अचानक ट्रेन के छूटने की सूचना हुई। जिसके बाद दोनों जल्दी जल्दी में ट्रने से नीचे उतरने लगे। तभी सोनू का पैर ट्रेन की सीढ़ी से पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में आग गया। इस दौरान उसने ट्रेन के गेट का हैंडल पकड़ रखा था जिससे वह काफी देर तक घिसटता रहा। सोनू को ट्रेन और प्लेटफार्म में फंसा देख उसकी माँ जोर जोर से रोने लगी। प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात भाग सिंह की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी तो उसने तत्परता दिखाते हुए युवक का हाथ पकडक़र उसे प्लेटफार्म की ओर खींच लिया जिससे उसकी जान बच सकी। यह पूरी घटना स्टेशन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें आरपीएफ जवान सोनू को बचाते हुए दिख रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ट्रेन से फिसला युवक का पैर, आरपीएफ के जवान ने बचाई युवक की जान

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket