Download Our App

Home » राजनीति » इंदौर में बम ने विश्वास तोड़ा, परिणाम भोगने पड़ेंगे

इंदौर में बम ने विश्वास तोड़ा, परिणाम भोगने पड़ेंगे

कमलनाथ ने कहा-छिंदवाड़ा की जनता बेईमानों को सबक सिखाएगी
भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद आज भोपाल में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक हो रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह शामिल हैं।बैठक से पहले कमलनाथ ने कहा, छिंदवाड़ा में बीजेपी ने प्रशासन, पैसे और बेईमानी की कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन जनता गद्दारों को अच्छा सबक सिखाएगी। वहीं, फूल सिंह बरैया ने कहा कि भाजपा ने वोटों की लूट की है। वे ऐसा सोच रहे हैं कि वोटों की धांधली करके जीत जाएंगे। मतगणना को लेकर वो बेइमानी करेंगे तो हम लट्ठ बजाएंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, इंदौर में अक्षय बम को परिणाम भोगना पड़ेंगे। हमारे मालवा में कहावत है कि विष दे दो लेकिन विश्वास मत देना। उन्होंने कांग्रेस का विश्वास तोड़ा है। न्यायपालिका ने संज्ञान लेकर 307 धारा लगाई है। दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार होना पड़ेगा। वहीं, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा- एक बहुत बड़ा निर्णय आज मध्यप्रदेश कांग्रेस लेने वाली है, उसके बारे में हम आपको प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देंगे।बैठक में कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशियों को मतगणना के दिन रखी जाने वाली सावधानियों और काउंटिंग एजेंट्स को प्रशिक्षण देने पर चर्चा हो रही है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ बैठक में नहीं पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी अब तक नहीं आए हैं। वहीं, राजगढ़ प्रत्याशी दिग्विजय सिंह बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर हैं। वे मीटिंग में वर्चुअली जुड़े हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » इंदौर में बम ने विश्वास तोड़ा, परिणाम भोगने पड़ेंगे
error: Content is protected !!