
मैं दिल से जनता की सेवा करता हँू, इसलिए जनता से मेरा दिल का रिश्ता है
पटना । भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि साहब मैं गुजरात में था, वहाँ का मुख्यमंत्री था। लेकिन बिहार जब अपने सौ साल मना रहा था तब मैंने बिहार के अनेक महानुभावों को बुलाकर के उनका सम्मान किया था। जब डीएमके के लोगों ने बिहार के लोगों को गाली दी, जब तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने गालियां दी तब भी ये शाही परिवार अपने होंठों पर ताला लगाए रहा। क्या इन्हें जिन्होंने बिहार का अपमान किया जो दिन-रात बिहार का अपमान करते हैं, क्या ऐसे कांग्रेस और उनके साथियों को, आरजेडी और उनके साथियों को आपका एक वोट भी मिलना चाहिए क्या? अरे वोट तो छोड़ो इनको सजा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। इस बार चुनाव में एनडीए के ्प्रत्याशियों के लिए बटन दबाकर इन्हें सजा दो।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं। इसलिए देश की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है और इसलिए हर दिल में आज मोदी है। तभी तो पूरा देश कहता है कि फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि ये मेधा की भूमि है। राष्ट्रभक्ति की अविरल गंगा यहां बहती है। राजेंद्र बाबू जैसे अनेक सपूत इस धरती ने देश को दिए, ऐसी समृद्ध प्रतिभा वाली धरती की पहचान कांग्रेस और आरजेडी के कुकर्मों ने रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी। इंडि वालों ने पहले तो यहां से उद्योग व्यापार का पलायन करवाया और अब ये लोग बिहार के परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के एक नेता हैं दिल्ली में कांग्रेस के शाही परिवार के ये खासमखास है। वे कहते हैं कि बिहार के लोगों को पंजाब में बहिष्कार करना चाहिए। ये कांग्रेस वाले नेता बोल रहे और आरजेडी वाले इनके साथ यहाँ आपसे वोट मांग रहे। वह कहते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों को न घर खरीदने देना चाहिए और न ही पंजाब में बिहारियों को कोई अधिकार देना चाहिए। बिहार के लोगों के लिए इतनी नफरत इन लोगों के दिल-दिमाग में भरी पड़ी है। क्या आपने कांग्रेस वालों से सुना कि उनका मंत्री गलत बोल रहा है। ऐसा नहीं बोलना चाहिए। यहां आरजेडी के लोगों ने कान में रुई ठूंस ली है। बिहार की मान मर्यादा, बिहार का सम्मान इंडि गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता।
भाइयों-बहनों जैसे-जैसे चार जून पास आ रहा है मोदी के लिए इंडि वालों की गालियां और बददुआओं की संख्या जरा बढ़ती ही जा रही है। इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा कि मोदी को देश की जनता अगले पाँच साल के लिए फिर चुनने जा रही है। जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी, जिन्होंने बिहार के लोगों को मारा-तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया, जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने घोटाले का दोषी साबित किया है, इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीस घंटे खटकता है। लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बाद भी मैं आपकी सेवा में डटा रहूँगा।
साथियों इन दिनों मुझे देश के कोने-कोने में देश वासियों के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। पूरे देश में मैं मातृ शक्ति का जो जज्बा और प्यार देख रहा हूँ, हमारे नौजवानों का जो उत्साह देख रहा हूं। गांव हो, गरीब हो, किसान हो एक प्रकार से सारा देश देश के उज्जवल भविष्य के लिए संकल्पबद्ध हो चुका है। मैं भी आपको गारंटी देता हूं कि मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। क्योंकि मुझे आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है विकसित भारत बनाना है।
बिहार के महाराजगंज में पीएम मोदी ने कहा कि इस पवित्र धरती पर हम रउआ लोगन के वंदन-अभिनंदन करता नी। महाराजगंज ने सीवान ने अपने जोश से पूरे भारत में संदेश दे दिया है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। मैं आज इतनी तादाद में माताओं-बहनों को देखकर खुश हूं। आपका यह आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ऊर्जा है। काम से वक्त निकालकर यहां हमें आशीर्वाद देने आई हैं, जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले आरक्षण और संविधान के बारे में दिन-रात झूठ बोल रहे। सच्चाई यह है कि अगर बाबा साहेब नहीं होते तो एससी और एसटी को आरक्षण नहीं मिलता। नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चि_ी लिखकर विरोध किया था। कांग्रेस आरक्षण विरोधी है। इसलिए आज सिर्फ एक ही वोट बैंक उनके पास है। वह लोग धर्म के आधर पर आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं।

सुशील मोदी को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यह लोग नहीं आए। उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। यह ऐसे लोग हैं, एक इंसान जिस पर अदालत ने चोरी करने के गुनाह में सजा सुनाई है। जो जेल काट रहा था। बीमारी के कारण घर आने का अवसर मिला। उसके घर में बढिय़ा-बढिय़ा खाने की फुर्सत है लेकिन राम लला के पास आने का समय नहीं है। मैं जहां जाता हूं अपने काम का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। मैं इंडी गठबंधन से पूछता हूं कि तुम्हारा रिपोर्ट कार्ड क्या है। जो लोग नौकरी के बदले जमीन लिखवा ले वह दूसरे के भविष्य के बारे में सोच सकता है क्या? वह बिहार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इतिहास जब अवलोकन करेगा तो नीतीश जी और सुशील मोदी जी का नाम याद किया जाएगा। इन लोगों को बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। पीएम मोदी ने विकास योजनाओं को गिनाया।

इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढ़ती जा रही है
पीएम मोदी ने कहा कि चार जून की हार को देख इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढती जा रही है। अब यह लोग मोदी की योजना पर सवाल उठा रहे हैं। मैंने तय किया है कि गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। रात को जब बच्चे भूखे पेट सोते हैं तो उस मां पर क्या बीतती है, इसका मुझे पता है। इसलिए मोदी गरीब को मुफ्त राशन देता है और देता ही रहेगा। यह कहते हैं मोदी गरीबों को पक्के घर और मुफ्त इलाज की सुविधा क्यों दे रहा है। मोदी हर मां और बहन की पीड़ा समझता है। इसलिए मोदी ने तय किया कि अब किसी मां को दर्द छिपाने की जरूरत नहीं है। तुम्हारा बेटा अस्पताल में बैठा है। तुम्हारी बीमारी का खर्च यह तुम्हारा बेटा उठाएगा। मोदी गरीब की सेवा के लिए ही पैदा हुआ है। मोदी गरीब के लिए ही तो काम करेगा।

जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है
पीएम मोदी ने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि चार जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं तो परमात्मा से यही कामना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। वह उमंग में जीवन जीएं। लेकिन, जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है। उधर, यूपी का शहजादा कहता है कि मोदी की आखिरी जीवन बनारस में। इन लोगों के पास मोदी को गाली देने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कोई कह रहा मोदी की कब्र खोदेंगे। कोई कहता है मोदी को गाड़ देंगे। कोई मोदी के आंसू देखना चाहता है। इंडी वालों आपकी इच्छा से अब देश नहीं चलता। इंडी वालों की आंखों में भले ही मोदी खटकता हो लेकिन देश की आंखों में मोदी है। हर दिल में मोदी है।
Author: Jai Lok







