Download Our App

Home » जबलपुर » दोहरे हत्याकांड के आरोपी प्रेमी-पे्रमिका पुलिस को दो माह से छका रहे

दोहरे हत्याकांड के आरोपी प्रेमी-पे्रमिका पुलिस को दो माह से छका रहे

हत्या को अंजाम देने से पहले बचने के पुख्ता इंतजाम किए
जबलपुर (जयलोक) 15 मार्च को पिता पुत्र की हत्या करने वाले 21 वर्षीय प्रेमी और 16 साल की प्रेमिका पुलिस को जमकर छका रहे हैं। दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी ये प्रेमी युगल हत्यारे पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन प्रेमी युगल ने हत्या को अंजाम देने के पहले अपने बचने का पुख्ता इंतजाम किया था। इसी का नतीजा है कि अभी तक वे पकड़े नहीं जा सके। पुलिस को जहाँ भी इन दोनों के होने की जानकारी मिली, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी फिल्डिंग भी जमाई। लेकिन पुलिस की सोच से आगे ये दोनों पे्रमी प्रेमिका पहले ही अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों अपना हुलिया भी बदल रहे हैं। जिससे पुलिस को इन तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हाल ही में आगरा-मथुरा में दोनों हत्यारे प्रेमी प्रेमिका की लोकेशन पुलिस को मिली थी। लेकिन पुलिस के पहँुँचने से पहले ही दोनों वहां से भी फरार हो गए और पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। अब कहा जा रहा है कि पुलिस देशभर में दोनों पे्रमी प्रेमिका के इश्तिहार लगा सकती है। ताकि दोनों को पकड़ा जा सके।
शातिर अपराधी से भी तेज निकले प्रेमी प्रेमिका
दोनों प्रेमी प्रेमिका की उम्र देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि दोनों इतने शातिर और चालक हंै कि वारदात के दो माह से भी अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुँच पा रही है। वैसे शातिर अपराधियों तक पहुँचने में पुलिस को ज्यादा समय नहीं लगता है। कुछ दिनों में ही पुलिस बदमाशों अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचा देती है लेकिन इस मामले में दोनों प्रेमी प्रेमिका शातिर अपराधियों से भी तेज निकले।
पूरी योजना बनाकर की हत्या
जिस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, इस पूरी वारदात में नाबालिग ने अपने प्रेमी का साथ दिया और योजना के मुताबिक इस बात की जानकारी अपने परिवार वालों को फोन पर दी और फिर मोबाईल बंद कर लिया। इसके बाद से लगातार दोनों एक स्थान से दूसरे स्थान पहुँच रहे हैं। जिसे देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि दोनों ने हत्या की योजना पूर्व में ही बना ली थी। इसके साथ पुलिस से बचने के लिए भी युवा उम्र के प्रेमी ने काफी इंतजाम भी किए हैं। एक बार ये शातिर मृतक के खाते से बड़ी रकम भी निकाल चुके हैं। इसलिए पुलिस ने मृतक के खातों को सील भी करा दिया है।
महानगरों में तलाश
पुलिस ने देश के महानगरों में विशेष तौर पर मुकुल की खोजबीन तेज करने का फैसला किया है। ऐसे में पुलिस देश के बड़े शहरोंं में दोनों की तलाश कर रही है। दोनों के गोवा, उत्तराखंड, मथुरा में होने की भी सूचना पुलिस को मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही दोनों भाग निकले।
ये था घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन्स स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी के 363-3 ब्लॉक में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क के रूप में कार्यरत 52 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 वर्षीय बेटे तनिष्क की 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को घर के पास ही रहने वाले रेलवे कर्मचारी का बेटा मुकुल और मृतक की 16 वर्ष की पुत्री ने साथ मिलकर अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी ने हेड क्लर्क के शव को पन्नी में बांधकर किचन में फेंक दिया था। जबकि तनिष्क के शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में बुरी तरह से ठूंस दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा जांच की, पुलिस ने देखा कि यहां रहने वाले सेफ्टी ओएस राजपाल सिंह का बेटा मुकुल सिंह अपनी स्कूटर से दोपहर करीब 12:23 बजे कॉलोनी से निकलता हुआ नजर आया।
आरोपी लगातार बदल रहे लोकेशन
पुलिस की मानें तो हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी मुकुल अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ देश के अलग-अलग जगहों पर बेखौफ  घूम रहा है। इस दौरान कभी उसकी लोकेशन गोवा में मिलती है तो कभी कर्नाटक, पुणे, मथुरा और नेपाल में होने की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगती है। लेकिन, जब तक पुलिस टीमें इन जगहों तक पहुंचती हैं, तब तक मुकुल वहां से बच निकलता है। पुलिस के मुताबिक, वह अपना हुलिया चेंज करने के साथ ही फर्जी सिमों का भी धड़ल्ले के साथ इस्तेमाल कर रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » दोहरे हत्याकांड के आरोपी प्रेमी-पे्रमिका पुलिस को दो माह से छका रहे
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket