Download Our App

Home » Uncategorized » शराबी थाना प्रभारी ने कारों के शीशे तोड़े

शराबी थाना प्रभारी ने कारों के शीशे तोड़े

जबलपुर (जयलोक) गौर पुलिस चौकी अंतर्गत एक थाना प्रभारी ने शराब के नशे में घर के बाहर खड़ी कारों में तोडफ़ोड़ की। यह आरोप क्षेत्र के लोगों ने लगाया है। उनका कहना है कि थान प्रभारी शराब पीकर कारों में तोडफ़ोड़ करने का एक वीडियो भी उनके पास है। थाना प्रभारी ने करीब दस गाडिय़ों के कांच फोड़े। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा मचाते हुए थाना प्रभारी पर कार्रवाही की माँग की है। अब तक आपने बदमाशों द्वारा रात में घर के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड़े जाने की खबर पढ़ी होगी। लेकिन गौर चौकी में एक पुलिस का अधिकारी ही शराब के नशे में घरों बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल गौर चौकी स्थित कॉलोनी में वाहन पार्क करने को लेकर हुए विवाद में लोगों का पुलिस कर्मी से विवाद हुआ था। पुलिस कर्मी का नाम संजय भलावी बताया जा रहा है जो शहर में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रह चुका है। संजय भलावी ने शराब के नशे में घर के बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़े और हंगामा मचाया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शराबी थाना प्रभारी ने कारों के शीशे तोड़े

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket