Download Our App

Home » Uncategorized » 9वीं की छात्रा से कार में गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

9वीं की छात्रा से कार में गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक) 9वीं की एक छात्रा के साथ कार में गैंगरेप किए जाने की वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। गैंगरेप में शामिल एक युवक नाबालिग छात्रा का दोस्त है। जिसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की योजना बनाई थी। 14 वर्षीय छात्रा की एक वर्ष पूर्व शुभम नामक युवक से दोस्ती हुई थी। 17 मई की रात को शुभम अपने दो साथी जितेन्द्र और आशीष को लेकर नाबालिग के घर पहुँचा और घुमाने के बहाने उसे बुलेरो में बैठाकर हाईवे की तरफ ले गया। जहां तीनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया फिर उसे देर रात को घर के बाहर छोडक़र भाग निकले। दूसरी ओर बेटी के घर पर ना होने से परिवार वाले चिंतित हो उठे और बेटी की तलाश में जुट गए। घर पहुँची नाबालिग ने पूरी बात अपने परिवार को बताई जिसके बाद नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी शुभम की अंडे की दुकान है, जितेन्द्र पेशे से ड्रायवर है और आशीष मजदूरी करता है। तीनों गढ़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों को कल रात 1.30 बजे तिलवारा पुल के पास से पकड़ा गया है। तीनों ही जबलपुर छोडक़र भागने की तैयारी में थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 9वीं की छात्रा से कार में गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket