
नोएडा (एजेंसी/जयलोक)। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार तडक़े करीब चार बजे अस्पताल के बेसमेंट-1 के सर्वर रूम में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। अस्पताल के बेसमेंट से तडक़े सुबह धुआं निकलता देख गार्डों ने इसकी सूचना डाक्टरों को दी। बेसमेंट में नीचे जाकर देखो तो सर्वर रूम में आग लगी है। मामले की सूचना डायल-112 के अलावा 102 पर दी गई है। वहीं आइसीयू, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे तल पर शिफ्ट करने का काम शुरू हुआ। सूचना पर अस्पताल की सीएमएस डा. रेनू अग्रवाल मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। उनके साथ आईसीयू के इंचार्ज, इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने स्वजन की मदद से मरीजों को अस्पताल के दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सूचना के बाद दमकल विभाग और स्थानीय कोतवाली की टीम पहुंचने लगे। आग लगने के कारण सर्वर रूम में रखी बैटरी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप चौबे का कहना है कि सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी अस्पताल के बेसमेंट में रखें यूपीएस बैटरी में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस की आठ गाडिय़ां मौके पर रवाना हुई। आग को फायर कर्मचारियों द्वारा एक्सटिंग्विशर की मदद से पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।

Author: Jai Lok







