Download Our App

Home » भारत » अक्षय बम की तलाश में लगे पोस्टर कांग्रेस ने घोषित किया इनाम

अक्षय बम की तलाश में लगे पोस्टर कांग्रेस ने घोषित किया इनाम

भोपाल (जयलोक)। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब शहर कांग्रेस ने अक्षय के पोस्टर लगवा दिए हैं। अक्षय का धारा 307 के मामले में वारंट निकल चुका है। शहर कांग्रेस का कहना है कि अक्षय को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस उसे ही सुरक्षा दे रही है।  शहर कांग्रेस के कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अक्षय बम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने इनाम घोषित किया है। अक्षय की सूचना देने वालों को कांग्रेस 5100 रुपए का नगद इनाम देगी। अक्षय को तलाशने के लिए हमने शहर के अलग अलग स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं।
धारा 307 के बाद भाजपा में आए अक्षय
अक्षय कांति बम धारा 307 लगने के बाद ही कांग्रेस से भाजपा में आए थे। वे कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी थे और चुनाव प्रचार शुरू कर चुके थे। मतदान से पहले उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया और इंदौर से कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ पाई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » अक्षय बम की तलाश में लगे पोस्टर कांग्रेस ने घोषित किया इनाम
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket