
जबलपुर जय लोक। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पंजाब के प्रभारी श्री देवेंद्र यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विनय सक्सेना को उनकी योग्यता और पार्टी के प्रति समर्पण को ध्यान में रखकर पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री सक्सेना को पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव के लिए हरगोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। विनय सक्सेना मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व भी निभा चुके हैं।

Author: Jai Lok







