Download Our App

Home » जबलपुर » फ्लाई ओवर के निर्माण से बल्देवबाग में लग रहा जानलेवा जाम

फ्लाई ओवर के निर्माण से  बल्देवबाग में लग रहा जानलेवा जाम

घंटों जाम में एंबुलेंस भी फँसी रहती हैं यातायात पुलिस रहती है नदारत
जबलपुर (जयलोक) फ्लायओवर के निर्माण की वजह से व्यस्ततम बल्देबाग चौराहे पर चाहे जब जाम लग जाता है। यह जाम घंटों लगा रहता है। जाम की स्थिति ऐसी भयावह है कि एंबुलेंस भी लंबे समय तक फंसी रहती हैं। जाम में फंसी रहने वाली एंबुलेंस में किसी दिन गंभीर मरीज की मौत का खतरा भी बन सकता है। घंटों जाम में फंसे लोगों को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस भी नदारत रहती है। बलदेवबाग मार्ग पर एक ओर का मार्ग बंद करके नाले का निर्माण लंबे समय से हो रहा है। इसलिए एक तरफ  के मार्ग पर ही लोगों के वाहनों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है। हालात तब बिगड़ जाते हैं जब नो एंट्री में भी ट्रक इस सडक़ पर आ जाते हैं। वहीं स्कूल बसें भी जाम में फंसकर यातायात में अवरोध करती है।
जाम के हालात तब भी बन जाते हैं जब नाला निर्माण के लिए काम में आने वाली सामग्री को लेकर आने वाले बड़े-बड़े वाहन भी सडक़ों पर खड़े कर दिए जाते हैं इसकी वजह से भी जाम के हालात बन जाते हैं। वहीं सडक़ पर निर्माण सामग्री भी चाहे जब डाल दी जाती है जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। मार्ग पर एवं फ्लाई ओवर के नीचे लोग अपने वाहन भी पार्क कर देते हैं इनकी वजह से भी जाम की स्थिति बन जाती है।
बल्देवबाग से उखरी जाने वाले मार्ग और सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग का यातायात भी इस जाम की वजह से प्रभावित रहता है। चारों ओर के मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम में फंसे वाहनों की बल्देबाग से लेकर रानीताल तक और दमोहनाका तक कतारें लगी रहती हैं।
नहीं रहती यातायात पुलिस      
हर एक-दो दिन में जाम के हालात बल्देवबाग पर बने रहते हैं। इसलिए यह जरूरी समझा जा रहा है कि यातायात पुलिस की मौजूदगी हर समय बलदेव बाग चौराहे पर रहना चाहिए। लेकिन यातायात पुलिस के अधिकारी बल्देवबाग चौराहे पर अपने अमले को तैनात करना जरूरी नहीं समझते हैं। यदि गाहे-बगाहे यातायात के सिपाही बल्देवबाग में तैनात भी हो जाते हैं तो वे चालान काटने के काम में लग जाते हैं। यातायात अधिकारियों से बल्देबाग के जाम के हालातों को नियंत्रित कराने की अपेक्षा यहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा की जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » फ्लाई ओवर के निर्माण से बल्देवबाग में लग रहा जानलेवा जाम
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket