Download Our App

Home » भारत » नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का बलिदान और दो घायल

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का बलिदान और दो घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है और दो जवान घायल हैं। अभी मुठभेड़ जारी है। अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का बलिदान और दो घायल
error: Content is protected !!