Download Our App

Home » Uncategorized » पति लापता, पत्नी की मौत गुत्थी में उलझी पुलिस घर में बंद मिली थी कीर्ति की लाश

पति लापता, पत्नी की मौत गुत्थी में उलझी पुलिस घर में बंद मिली थी कीर्ति की लाश

जबलपुर (जय लोक)
विजय नगर थाना अंतर्गत कचनार सिटी में घर में बंद मिली महिला की लाश की गुत्थी को अब तक पुलिस नहीं सुलझा पाई है। एक औैर पुलिस का मानना है कि महिला ने आत्म हत्या की थी, लेकिन दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर महिला ने आत्म हत्या की थी तो पति बाहर से ताला लगाकर क्यों लापता हो गया। पुलिस ने महिला के ससुराल और मायके वालों के भी बयान लिए हैं। जिसमें पुलिस को यह तो पता चल गया कि पति पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन यह पता नहीं चल सका कि महिला ने आत्म हत्या क्यों की।
विजय नगर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि महिला कीर्ति वंशकार की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रारंभिक जाँच में यह समझ में आया है कि महिला ने आत्म हत्या की थी। लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था औेर पति लापता था जिससेे इस बात का भी संदेह नजर आ रहा है कि महिला की हत्या की गई हो। पुलिस ने मृतिका के मायके और ससुराल वालों के भी बयान लिए है लेकिन दोनों ही पक्षों का यहीं कहना है कि पति पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था।
पति लापता
थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि महिला का शव तीन से चार दिनों पुराना था जिससे वह सड़ चुका था। घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और पति लापता था। अगर महिला ने आत्महत्या की है तो घर के बाहर ताला क्यों लगाया गया और पति अब तक फरार क्यों है। यह सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है। फिलहाल पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है ताकि इन सवालों का जवाब मिल सके।
होती थी छोटी मोटी लड़ाईयाँ
थाना प्रभारी ने बताया कि पति पत्नी के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था। लेकिन दोनों के बीच छोटी माटी लड़ाईयां होती रहती थीं। जिसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को थी। उनका यह भी कहना है कि लड़ाईयां इतनी गंभीर विषयों पर नहीं होती थी जिससे कीर्ति आत्म हत्या कर ले।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पति लापता, पत्नी की मौत गुत्थी में उलझी पुलिस घर में बंद मिली थी कीर्ति की लाश

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!