Download Our App

Home » Uncategorized » किस्सू तिवारी को कटनी जेल से भेजा गया जबलपुर जेल

किस्सू तिवारी को कटनी जेल से भेजा गया जबलपुर जेल

आजीवन कारावास की सजा मिलने पर भेजा गया सेंट्रल जेल
जबलपुर (जयलोक) हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा से दंडित कुख्यात अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी को कल गुरूवार को कटनी से जबलपुर जेल शिफ्ट किया गया है। कटनी जेल में दस वर्ष तक की सजा से दंडित कैदियों को रखा जाता है। किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। जिसके कारण उसे जबलपुर जेल भेजा गया है। यहाँ उसे सामान्य कैदियों के बीच रखा गया है। 1987 में कोतवाली थाना अंतर्गत राजेन्द्र उर्फ डेऊं सिंधी को चूने के भट्टे में फेंककर हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाही पूरी करने के बाद गुरूवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जबलपुर जेल भेजा गया। जेलर मदन कमलेश ने बताया कि आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद किस्सू तिवारी को जबलपुर जेल भेजा गया है। आज सुबह जेल में किस्सू तिवारी की अन्य कैदियों की तरह दिनचर्या शुरू हुई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » किस्सू तिवारी को कटनी जेल से भेजा गया जबलपुर जेल

Top Headlines

Live Cricket