भोपाल (जयलोक) पेपर लीक मामलों को रोकने के लिए सरकारें नए नए नियम कानून लेकर आ रहे है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए पहल की है। प्रदेश की मोहन सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बना रही है। पेपर लीक करने वालों पर सरकार एक तरफ एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए, तो दूसरी तरफ 10 साल के लिए जेल भी भेजेगी। सरकार इसका अध्यादेश जल्द लागू कर सकती है। इस मामले में हर तरह की परीक्षा का पेपर लीक करना गंभीर अपराध माना जाएगा। इस कानून के जरिये व्यक्ति, सर्विस प्रोवाइडर, कंपनी और परीक्षा केंद्र, सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इनमें से जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार इस कानून के तहत कार्रवाई करेगी। जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक में लिप्त शख्स की संपत्ति भी सरकार अटैच कर लेगी। इसक एक्ट का प्रारूप करीब-करीब फाइनल है। अब इसे जांच के लिए विधि विभाग को भेजा गया है। कानून के मुताबिक, इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी में जमानत नहीं मिलेगी यानी यह गैर जमानती अपराध होगा। इसमें अगर संगठित अपराध सिद्ध हो जाता है तो दोषियों पर जुर्माना और सजा दोनों ज्यादा से ज्यादा होंगे।
मप्र में अब पेपर लीक किया तो भरना होगा 1 करोड़ का जुर्माना होगी 10 साल की सजा
Post Views: 129
RELATED LATEST NEWS
सालों से एक ही जिले में नौकरी कर रहे पुलिस अफसर हटेंगे पुलिस मुख्यालय बना रहा है सूची
September 16, 2024
5:44 pm
अपना ही वार्ड 4 हजार वोटों से हारे पटवारी
September 16, 2024
5:42 pm
Top Headlines
एडमिशन को लेकर सरकारी स्कूल में चलीं गोलियाँ
September 16, 2024
5:50 pm
सासाराम । यहां एक सरकारी स्कूल में बच्चे के एडमिशन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। घटना मुफस्सिल
एडमिशन को लेकर सरकारी स्कूल में चलीं गोलियाँ
September 16, 2024
5:50 pm
सालों से एक ही जिले में नौकरी कर रहे पुलिस अफसर हटेंगे पुलिस मुख्यालय बना रहा है सूची
September 16, 2024
5:44 pm
अपना ही वार्ड 4 हजार वोटों से हारे पटवारी
September 16, 2024
5:42 pm
इस ‘अपर कलेक्टर’ ने तो रिश्वतखोरों की नाक ही कटवा दी…….
September 16, 2024
5:32 pm
सिगरेट के गुल ने कराई मारपीट : आधारकार्ड से हुई पहचान
September 16, 2024
5:24 pm