Download Our App

Home » अपराध » दो बच्चों की मौत का सच सामने आना बाकी

दो बच्चों की मौत का सच सामने आना बाकी

जबलपुर (जय लोक) जबलपुर में दो बदमाशों ने मजदूर को घेरकर उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। घटना देवरी गांव में शुक्रवार रात 11 बजे की है। मजदूर का आरोप है कि दो बच्चों ने घटना देख ली, इस वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए। पुलिस अभी इस आरोप को सही नहीं मान रही है। घटना स्थल और तालाब के बीच में दूरी ज्यादा है और भी कुछ ऐसे बिंदु हैं जिनको जाँच में लिया गया है और इनकी जाँच के बाद ही पूरा सच सामने आ पायेगा।  घायल मजदूर को रात में जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। रात में ही दोनों बच्चों को भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिलवारा थाने की पुलिस का कहना है कि मजदूर के बयान सही नहीं हैं। बच्चे नहाते समय तालाब में डूबे हैं।
पुराने विवाद में घेरकर चाकू से हमला
देवरी गांव में रहने वाले टावल सिंह ने बताया कि वह गुटखा लेने दुकान जा रहा था। गांव के ही नीरज राय और आकाश पटेल ने रोका और पुराने विवाद में गाली-गलौज करने लगे। इतने में आकश ने हाथ पकड़ लिए, नीरज ने चाकू से पीठ पर वार किए। प्रतीक सिंह ठाकुर (11) और आसमान भूमिया (10) ने देख लिया तो बदमाश बोले कि इन्हें भी मारेंगे। उन्हें तालाब में फेंक दिया। टावल की पत्नी पुष्पा बाई ने बताया कि प्रतीक उनके रिश्तेदार का बेटा था। पुष्पा का कहना है कि दोनों बदमाशों ने पहले भी पति पर हमला किया था। इसकी शिकायत तिलवारा थाने में की थी।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दो बच्चों की मौत का सच सामने आना बाकी