Download Our App

Home » भारत » शंकराचार्यद्वय ने प्रधानमंत्री और अंबानी परिवार को दिया आशीर्वाद

शंकराचार्यद्वय ने प्रधानमंत्री और अंबानी परिवार को दिया आशीर्वाद

मुंबई (एजेंसी/जयलोक)
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती तथा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती   अंबानी परिवार के आयोजन में आशीर्वाद देने पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंकराचार्यद्वय से आशीर्वाद लिया। वहीं अंबानी परिवार को भी शंकराचार्यद्वय ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। प्रसिध्द उद्योगपति श्रीमति नीता अम्बानी मुकेश अम्बानी  के कनिष्ठ पुत्र  अनन्त अम्बानी और  राधिका मर्चेंट  के विवाह के अवसर पर अम्बानी परिवार के विशेष अनुरोध पर पधारे  द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज और  ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने वर-वधु को शुभाशीर्वाद प्रदान किए । परिसर में पहुंचते ही द्वार पर श्रीमति नीता  और  मुकेश अंबानी ने कलश स्पर्श कराकर उनका स्वागत अभिनन्दनकिया  और  विधि-विधान के अनुसार दोनों शंकराचार्य जी महाराज की चरण पादुकापूजन  सम्पन्न किया । ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के शंकराचार्य जी महाराज ने भगवान बदरीविशाल जी का आशीर्वाद दिया । साथ ही अनेकों भक्तों ने शंकराचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » शंकराचार्यद्वय ने प्रधानमंत्री और अंबानी परिवार को दिया आशीर्वाद
best news portal development company in india

Top Headlines

लड़ेंगे वो, क़ीमत हम चुकाएंगे: युद्ध की छाया में भारतीयों की जेब और भारत अर्थव्यवस्था दोनों संकट में

अमित चतुर्वेदी (जयलोक)। दुनिया इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़ा

Live Cricket