Download Our App

Home » अपराध » ट्रक और ट्राला में भिड़ंत से चालक की जिंदा जलकर मौत : ट्राला के चालक परिचालक घायल

ट्रक और ट्राला में भिड़ंत से चालक की जिंदा जलकर मौत : ट्राला के चालक परिचालक घायल

जबलपुर (जयलोक)। बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के पास बीती रात एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दूसरे वाहन से चालक परिचालक घायल हो गए। जिनको ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ रखा था जिससे ट्रक और ट्राला में हुए भिड़ंत से दोनों वाहना में आग लग गई। ट्रक चालक कूदकर भाग पाता उसके पहले वह आग की लपटों में घिर गया जिसस वह जिंदा जल गया। ग्रामीणों ने इस घटना का फोटो वीडियो भी बनाया। जिसके बाद इसकी सूचना बरेला पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाते हुए मृतक के परिवार वालों को इस हादसे की जानकारी दे दी है।
मृतक ट्रक चालक का नाम विकास का था जो आजमगढ़ उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। विकास ट्रक लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ से मंडला जबलपुर के रास्ते हरियाणा जा रहा था। एक ही कंपनी की तीन गाड़ी में रायपुर छत्तीसगढ़ से सामान लोड किया था। बरेला से कुछ दूर पहले एक ढाबे में खड़े होकर तीनों गाड़ी के ड्राइवर ने साथ में मिलकर खाना खाया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुये लेकिन शारदा मंदिर के पास पहुचते ही एक अन्य ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गाडिय़ों में आग लग गई, लेकिन ड्राइवर ट्रक से निकल नहीं पाया आग से जलने पर उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल के वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया, ड्राइवर के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लगा लंबा जाम
देर रात हुए इस हादसे के बाद दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लग गया। मोके पर पहुँची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से वाहनों में लगी आग को बुझाया उसके बाद रास्ता सुचारू करवाया। इस दौरान कई राहगीरों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाईल में कैद किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ट्रक और ट्राला में भिड़ंत से चालक की जिंदा जलकर मौत : ट्राला के चालक परिचालक घायल

Top Headlines

Live Cricket