Download Our App

Home » राजनीति » सदन से सडक़ों तक ले जाएं जनता की लड़ाई- दिग्विजय : नगर निगम सदन पहुँचकर बढ़ाया कांग्रेस पार्षदों का हौसला

सदन से सडक़ों तक ले जाएं जनता की लड़ाई- दिग्विजय : नगर निगम सदन पहुँचकर बढ़ाया कांग्रेस पार्षदों का हौसला

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम सदन में सत्ता पक्ष द्वारा कल बहुमत के आधार पर 1500 करोड़ का बजट पारित कर दिए जाने के बाद विपक्ष के कांग्रेसी पार्षद बजट के पारित होने को हठधर्मिता और हिटलरशाही की संज्ञा देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं दिया और बहुमत के आधार पर बिना संपूर्ण चर्चा के बजट पारित कर लिया। कांग्रेस पार्षद दल इस बात को लेकर कल से धरना प्रदर्शन पर बैठा था और पूरी रात धरना प्रदर्शन जारी रहा। आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का जबलपुर आगमन हुआ। उन्हें जब इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई तो वह दोपहर बाद निगम सदन में कांग्रेस के पार्षदों से मिलने के लिए पहुँचे। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी साहित्य सभी कांग्रेस के पार्षदों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने वन टू वन चर्चा कर सभी की समस्याओं को और उनकी बातों को सुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के सभी पार्षदों की जनहित में उठाई जा रही आवाज की सराहना की एवं कहा कि बजट पास हो चुका है संवैधानिक रूप से अब इस विषय पर सदन में कुछ होने की कानूनी गुंजाइश नहीं है। लेकिन सदन की जनता की लड़ाई को अब सडक़ तक ले जाने का समय आ गया है। दिग्विजय सिंह ने सभी कांग्रेस के पार्षदों से कहा कि वह अपने वार्ड से लेकर शहर के हर जोन में  जनता की आवाज और उसके हक को बुलंद करने की तैयारी कर प्रदर्शन करें, कार्यक्रम आयोजित करें ताकि जनता को सत्ता पक्ष द्वारा की जा रही मनमानी की जानकारी हो सके।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » सदन से सडक़ों तक ले जाएं जनता की लड़ाई- दिग्विजय : नगर निगम सदन पहुँचकर बढ़ाया कांग्रेस पार्षदों का हौसला

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!