Download Our App

Home » राजनीति » मंत्रिमंडल के विस्तार पर मुख्यमंत्री आज दिल्ली में करेंगे चर्चा ; अमित शाह और नड्डा से भेंट के बाद तय हो सकते हैं नाम

मंत्रिमंडल के विस्तार पर मुख्यमंत्री आज दिल्ली में करेंगे चर्चा ; अमित शाह और नड्डा से भेंट के बाद तय हो सकते हैं नाम

भोपाल (जय लोक)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा, मोहन यादव आज सुबह 9:00 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा करेंगे। अभी मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश बनी हुई है। नये मंत्रियों में अभी छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से उपचुनाव में जीते कमलेश शाह को भी मंत्री बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसके पूर्व कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया जा चुका है। वहीं अब कांग्रेस से आए दूसरे विधायक कमलेश शाह को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। शाह उप चुनाव जीते हैं। वही दो मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता में से भी कोई बन सकते हैं। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, अजय बिश्नोई, संजय पाठक आदि के नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में आ चुके हैं।
वहीं मुख्यमंत्री मंत्रियों के विभागों को लेकर भी दिल्ली में चर्चा कर सकते हैं। अभी मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत को कोई विभाग नहीं दिया गया है। यह संभावना है कि अब जब अमरवाड़ा के कमलेश शाह को भी मंत्री बना दिया जाएगा तब दोनों मंत्रियों को विभाग वितरित कर दिए जाएंगे। मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होने की उम्मीद की जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » मंत्रिमंडल के विस्तार पर मुख्यमंत्री आज दिल्ली में करेंगे चर्चा ; अमित शाह और नड्डा से भेंट के बाद तय हो सकते हैं नाम

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!