Download Our App

Home » Uncategorized » बाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन

बाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन

भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय में किया गया भर्ती

भोपाल (जय लोक)
सीहोर जिले मे बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिये एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस सुबह करीब 6 बजे सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई। दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए वहां इलाज संभव नहीं था। दोनों को इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल में तत्काल भर्ती कराना जरूरी था।
सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोपाल स्थित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क कर की मांग की। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक डिब्बे की विशेष ट्रेन गत दिवस सुबह बुधनी के घटना स्थल मिडघाट तक भेजने का निर्णय लिया।
घायल शावकों को भोपाल लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन भेजी गई एवं ट्रेन के साथ कलेक्टर प्रवीण सिंह भी भोपाल से ट्रेन में रवाना हुए। दोनों घायल शावकों को ट्रेन से भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। दोनों घायल शावाकों का इलाज अभी चल रहा है। इस पूरी कार्रवाई में सीनियर डीओएम निरीश कुमार राजपूत, वन मंडल अधिकारी मगन सिंह डाबर, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रही।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!