Download Our App

Home » अपराध » मोहर्रम जुलूस के दौरान कार मेंं फायरिंग, दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

मोहर्रम जुलूस के दौरान कार मेंं फायरिंग, दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

जबलपुर (जयलोक)। घमापुर थाना अंतर्गत देर रात मोहर्रम जुलूस के दौरान एक कार सवार युवक पर फायरिंग की गई। घटना शीतलामाई मंदिर के पास हुई। गोली चलने के निशान कार पर भी देखने को मिले। जिसके बाद कार सवार युवक ने घमापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।  कार सवार लकी रैकवार नामक व्यक्ति अपनी कार में जा रहा था और उसी समय पास से मोहर्रम की सवारी निकल रही थी। तभी दो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर आकर कार पर फायर किए। पुलिस को प्राप्त शिकायत के अनुसार, बाबू सिंधी पर गोली चलाने का आरोप है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में बाबू सिंधी ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि लकी रैकवार के लडक़ों ने उसके ऊपर भी गोली चलाई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों की शिकायत पर पुलिसे ने जाँच शुरू कर दी है। फायरिंग में एक गोली कार में भी लगी है जिसके निशान देखकर साफ नजर आ रहा है कि गोली चलने की घटना हुई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मोहर्रम जुलूस के दौरान कार मेंं फायरिंग, दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर