Download Our App

Home » अपराध » सीओडी का बम फटा कबाडख़ाने में, गई एक और जान : धमाके से दहला शोभापुर क्षेत्र : कबाडख़ाना संचालक कपिल जैन और सुनील जैन गिरफ्तार

सीओडी का बम फटा कबाडख़ाने में, गई एक और जान : धमाके से दहला शोभापुर क्षेत्र : कबाडख़ाना संचालक कपिल जैन और सुनील जैन गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। अधारताल क्षेत्र एक बार फिर बम के धमाके से दहल गया है। शमीम कबाड़ी के कबाडख़ाने की तरह यहां इंडस्ट्रियल एरिया में एक बार फिर एक कबाड़ी के कबाडख़ाने में ब्लास्ट हुआ है। कहा जा रहा है कि शमीम कबाड़ी की तरह इस कबाड़ी के कबाडख़ाने में भी फैक्ट्री से स्के्रप खरीदा जाता था। बम धमाके की खबर मिलते ही अधारताल पुलिस सहित आसपास के थानों का पुलिस बल घटना स्थल पर पहुँच गया। यह कबाड़ाखाना कपिल जैन और सुनील जैन का है जो खमरिया से स्के्रप खरीदता था। विस्फोट की यह घटना सुबह दस बजे घटित हुई, आज सुबह शोभापुर स्थित कबाडख़ाने में सुरक्षा संस्थानों से खरीदे गए स्कै्रप को वाहनों से उतारा जा रहा था तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। इस ब्लॉस्ट में एक मजदूर राजा चौधरी की मौत हो गई तो कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी आ रही है। पुलिस द्वारा इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है। मौके पर शहर का पूरा पुलिस प्रशासन मौजूद है और एसपी आदित्य प्रताप सिंह स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस विस्फोट के कारणों और इसके पीछे के संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से इलाके में हडक़ंप मच गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मौके पर पहुँचे दमकल वाहन और एम्बुलेंस – हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुँच गया, इसके साथ ही दमकल वाहन और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जहाँ पुलिस ने और धमाके की आशंका होने पर कबाडख़ाने से लोगों को दूर किया। वहीं मौके पर बम स्क्वाड की टीम भी पहुँची हैं।
कबाडख़ाना संचालक गिरफ्तार – पुलिस ने कबाडख़ाना संचालक कपिल जैन और सुनील जैन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस को यह बताया है कि सीओडी से रायपुर की एक कंपनी ने यह स्के्रप खरीदा था। रायपुर की कंपनी से उन्होंने स्के्रप कल खरीदा था। यह माल कल उसके कबाडख़ाने में पहुंचा था। जिसे आज सुबह वाहनों से उतारकर कंपे्रशर मशीन में डाला जा रहा था तभी यह ब्लास्ट हुआ।
मौके पर पहुँचे सांसद और विधायक – हादसे की जानकारी मिलते ही सांसद आशीष दुबे और विधायक अशोक रोहाणी भी मौके पर पहुँचे। जहाँ उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर पूरे हादसे की जानकारी ली और इस मामले में जाँच करते हुए कड़ी कार्रवाही करने के आदेश दिए।
दस मजदूर कर रहे थे काम – हादसे के दौरान कबाडख़ाने में दस मजदूर काम कर रहे थे। ब्लास्ट होते ही सभी मजदूर जान बचाकर यहाँ वहाँ भागे, पुलिस जब मौके पर पहुँची तो कबाडख़ाने में कोई मजदूर नहीं मिला।
इनका कहना है
अधारताल स्थित एक कबाडख़ाने में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हुई है। कबाड़ा खाना संचालक दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे की जाँच जारी है।
आदित्य प्रताप सिंह, एसपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सीओडी का बम फटा कबाडख़ाने में, गई एक और जान : धमाके से दहला शोभापुर क्षेत्र : कबाडख़ाना संचालक कपिल जैन और सुनील जैन गिरफ्तार
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket