Download Our App

Home » राजनीति » सडक़ के गड्ढों में कांग्रेस पार्षद दल ने लगाए बेशरम के पौधे : महापौर का निवास है नरसिंहवार्ड में

सडक़ के गड्ढों में कांग्रेस पार्षद दल ने लगाए बेशरम के पौधे : महापौर का निवास है नरसिंहवार्ड में

जबलपुर (जयलोक)
कांग्रेस पार्षद दल द्वारा शहर की सडक़ों में हुई गड्ढों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल के पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में महापौर के निवास स्थान के पीछे वाली सडक़ जो नर्सिंग वार्ड के अंतर्गत आता है, पर बेशरम पौधे लगाए। कांग्रेस पार्षद दल का कहना था कि शहर की सडक़ों की हालत बहुत खराब हो चुकी है।
कुछ सडक़ों में पैच वर्क कराया गया है, लेकिन उसके बाद भी गड्ढों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। यहाँ तक कि हर सडक़ में पैच वर्क के नाम पर भी भ्रष्टाचार हुआ है। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि पहले अधिकारी सडक़ों पर दिखते थे, लेकिन जब से महापौर ने भाजपा ज्वाइन की है तब से अधिकारी भी बेलगाम हो गए हैं।  विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ पार्षद ढोल और मंजीरा लेकर भी पहुंचे थे, जिन्होंने विरोध स्वरूप वहां पर ढोल मंजीरा भी बजाए। उन्होंने कहा कि शायद महापौर और उनके अधिकारी ढोल और मंजीरे की आवाज सुनकर जाग जाएं और शहर की जनता की ओर ध्यान दें। इस दौरान संजय राठौर, अयोध्या तिवारी, गुड्डू नबी, पार्षद संतोष दुबे, अनुपम जैन, अख्तर अंसारी, सचिन बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » सडक़ के गड्ढों में कांग्रेस पार्षद दल ने लगाए बेशरम के पौधे : महापौर का निवास है नरसिंहवार्ड में